ददरेवा मेले में शुल्क वसूली करने वालों पर हमला:लाठियां और सरिए लेकर आए बदमाश, 65 हजार नकदी और रसीद बुक लूट ले गए
ददरेवा मेले में शुल्क वसूली करने वालों पर हमला:लाठियां और सरिए लेकर आए बदमाश, 65 हजार नकदी और रसीद बुक लूट ले गए
सादुलपुर : ददरेवा में गोगाजी महाराज के लक्खी मेले के दौरान प्रवेश शुल्क वसूल रहे एक युवक पर लाठी-सरियों से हमला करने और 65,700 रुपए सहित अन्य सामान लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार देर शाम इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मानपुरा निवासी प्रवीण सिंह ने रिपोर्ट दी है। प्रवीण सिंह के अनुसार, वो मेले में वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूलने का काम कर रहे थे। 18 अगस्त की रात करीब 11 बजे वो अपने सहयोगी आजाद प्रजापत के साथ नाके पर शुल्क वसूल रहे थे।
चार गाड़ियों में लाठियां-सरिए लेकर आए
इसी दौरान चार गाड़ियों में सवार होकर कुछ युवक वहां पहुंचे। परिवादी ने आरोप लगाया कि युवकों के हाथों में लाठियां और सरिए थे। उन्होंने प्रवीण सिंह और आजाद प्रजापत को मारने के लिए दौड़ाया। डर के कारण दोनों पास के एक होटल में जाकर छिप गए, जहां होटल कर्मचारियों ने उन्हें बचाया।
65 हजार नकदी और रसीद बुक लूटने के आरोप
रिपोर्ट में ये भी आरोप लगाया गया है कि हमलावर नाके से 65,700 रुपए का प्रवेश शुल्क और रसीद बुक ले गए। इसके अलावा, उन्होंने अस्थाई टेंट को वाहन से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। चार पानी के कैंपर, चार कुर्सियां, एक टेबल और एक टेबल पंखा भी ले जाने का आरोप है।
जाते समय आरोपियों ने ठेकेदार और उसके पार्टनरों को जान से मारने तथा ठेका नहीं चलने देने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325762

