सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप से चोरी:ताला तोड़कर ढाई किलो चांदी और दस ग्राम सोना ले गए चोर, सुबह सब्जी बेचने वाले ने दी जानकारी
सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप से चोरी:ताला तोड़कर ढाई किलो चांदी और दस ग्राम सोना ले गए चोर, सुबह सब्जी बेचने वाले ने दी जानकारी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के मुख्य बाजार स्थित गांधी चौक के पास एक ज्वेलरी शॉप में चोरों ने ताला तोड़कर सोना-चांदी चुरा लिया। यह वारदात गुरुवार रात करीब 2 बजे के बाद सुमेरू कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित दुकान में हुई। चोर करीब ढाई किलो चांदी और दस ग्राम सोना ले गए। सुबह पड़ोस के सब्जी विक्रेता ने ताला-कुंडा टूटा देख दुकानदार को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
दुकानदार राजेंद्र सोनी पुत्र हुलास चन्द सोनी (55) ने बताया – वे नगीने का काम करते हैं। गुरुवार शाम वे रोज की तरह दुकान बंद करके गए थे। सुबह करीब 5 बजे पड़ोस के सब्जी विक्रेता आए तो उन्होंने ताला-कुंडा टूटा देखकर सोनी को इसकी सूचना दी। सोनी ने बताया कि चोर काउंटर में रखी करीब ढाई किलो चांदी और दस ग्राम सोना ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325762

