युवक की डिग्गी में डूबने से मौत:बूस्टर में पानी भरते समय पैर फिसला, खेत काश्त पर लेकर मजदूरी करता था
युवक की डिग्गी में डूबने से मौत:बूस्टर में पानी भरते समय पैर फिसला, खेत काश्त पर लेकर मजदूरी करता था
सांडवा : चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र में खेत में डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा डिग्गी पर लगे बूस्टर में पानी भरते समय पैर फिसलने के कारण हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मृतक की पहचान बैरासर निवासी रामकरण जाट (45) के रूप में हुई है। रामकरण खेत को काश्त पर लेकर मजदूरी का काम करता था। वह गांव सोनियासर की रोही स्थित खेत में डिग्गी पर लगे बूस्टर में पानी भर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सांडवा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को सांडवा के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम किया गया।
एएसआई सुमेर सिंह ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई हजारीराम जाट की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325762

