[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ में महिला से मारपीट कर फाड़े कपड़े:बचाने आए भाई को बेरहमी से पीटा, प्याऊ को लेकर हुआ था विवाद

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजगढ़राजस्थानराज्य

राजगढ़ में महिला से मारपीट कर फाड़े कपड़े:बचाने आए भाई को बेरहमी से पीटा, प्याऊ को लेकर हुआ था विवाद

राजगढ़ में महिला से मारपीट कर फाड़े कपड़े:बचाने आए भाई को बेरहमी से पीटा, प्याऊ को लेकर हुआ था विवाद

राजगढ़ : चूरू जिले के राजगढ़ में एक महिला और उसके भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वालों ने उसके कपड़े फाड़े, वहीं उसके भाई के साथ मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ युवक पुलिस के आगे मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

महिला ने घटना को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दी है। जिसमें बताया कि घटना 21 अगस्त दोपहर 12 बजे की है। जिसमें बताया कि उसने घर के आगे प्याऊ लगा रखी है। इसे लेकर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार किया। जब मेरा भाई मुझे बचाने आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। महिला ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।

Related Articles