बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की मौत:रामपुरा बास के पास मंदिर से लौटते समय हादसा, ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार
बोलेरो की टक्कर से विवाहिता की मौत:रामपुरा बास के पास मंदिर से लौटते समय हादसा, ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा बास के पास शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला मंदिर से अपने घर लौट रही थी, तभी एक बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी।
यह घटना उस समय हुई जब विवाहिता सड़क के किनारे चल रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
मृतका की पहचान रामपुरा बास निवासी सुमन कंवर (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुमन गांव के मंदिर से घर लौट रही थी और सड़क किनारे चल रही थी।
इसी दौरान एक बोलेरो ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए सुमन कंवर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने विवाहिता के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया है। शनिवार सुबह कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325752

