सालासर बालाजी मंदिर का 272वां स्थापना दिवस:जिला कलेक्टर और एसपी ने किए दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
सालासर बालाजी मंदिर का 272वां स्थापना दिवस:जिला कलेक्टर और एसपी ने किए दर्शन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की
सुजानगढ़ : श्री सालासर बालाजी मंदिर के 272वें स्थापना दिवस के पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा एवं चूरू पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने भी बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।
आज चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा का जन्मदिन भी था। इस अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर की ओर से सुराणा का बालाजी महाराज का पवित्र दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद केक काटकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
श्री सालासर बालाजी महाराज के 272वें स्थापना दिवस के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का विशेष वातावरण रहा। दूर दराज से हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बालाजी के दर्शन किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325752

