किसानों ने एईएन ऑफिस पर लगाया ताला:कम वोल्टेज और 6 की जगह 2 घंटे बिजली देने का आरोप लगाया
किसानों ने एईएन ऑफिस पर लगाया ताला:कम वोल्टेज और 6 की जगह 2 घंटे बिजली देने का आरोप लगाया
सरदारशहर : बिजली समस्या को लेकर गाजुसर और आसपालसर के ग्रामीणों ने सरदारशहर ग्रामीण एईएन ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ऑफिस पर ताला लगा दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि बुकनसर छोटा जीएसएस में आने वाले गाजूसर और आसपालसर गांव के फीडर से जुड़े करीब 300 कृषि कनेक्शन को 6 घंटे की जगह 2 घंटे बिजली मिल रही है। इसमें भी वोल्टेज 250 से 270 के आसपास रहता है। सूचना मिलने पर एईएन राजेश कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। शुरुआती बातचीत में किसान संतुष्ट नहीं हुए, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी एईएन ऑफिस पहुंची।
खरीफ फसलें खराब होने की कगार पर-किसान
किसान रुपाराम गोदारा और परसराम भाम्भू ने बताया कि कम वोल्टेज और पर्याप्त बिजली नहीं मिलने के कारण खरीफ की फसलें नरमा, मूंग, ग्वार और बाजरा प्रभावित हो रही हैं। फसलें पानी के अभाव में खराब होने की कगार पर हैं। बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या बताने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
किसानों ने कहा कि वे किसी प्रकार का उत्पात करने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने और उसका समाधान करवाने के लिए धरना दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि पुलिस बुलाकर धरने को कमजोर करने का प्रयास किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी भी दी।
एईएन ने दिया आश्वासन
एईएन राजेश कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान में ऊपर से बिजली कटौती चल रही है, जिसके कारण कुछ परेशानी हुई है। उन्होंने किसानों की मांगों और समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान किसान हरलाल भांभू, बजरंगलाल गोदारा, रुपाराम गोदारा, सोहनलाल, सुरेश कुमार, शीशपाल, शीशपाल दास स्वामी, राजेंद्र स्वामी, दीपाराम मेघवाल, रणजीत, मामचंद गोदारा, प्रताप भांभू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325762

