[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अभाविप का नगर अभ्यास वर्ग सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी घोषित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अभाविप का नगर अभ्यास वर्ग सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी घोषित

अभाविप का नगर अभ्यास वर्ग सम्पन्न, नवीन कार्यकारिणी घोषित

झुंझुनूं : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की झुंझुनूं नगर इकाई का नगर अभ्यास वर्ग गुरुवार को सम्पन्न हुआ। इसमें संगठन की कार्यपद्धति, विचार, ध्येय और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने विद्यार्थियों में राष्ट्रबोध, सामाजिक संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

अभ्यास वर्ग के बाद वर्ष 2026-27 के लिए नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। मुकेश कुमार को नगर अध्यक्ष, बंशीलाल शर्मा को उपाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमावत को नगर मंत्री और सुरभि पुरोहित, सौरभ बुडानिया व वंशदीप सिंह को सह मंत्री बनाया गया। ललित सैनी को कार्यालय मंत्री तथा सुमित शर्मा को सोशल मीडिया संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

इस अवसर पर जिला संयोजक नितेश तिवाड़ी और प्रांत टोली सदस्य अभय सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विद्यार्थी हितों एवं संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles