टांई में आबादी क्षेत्र विस्तार की उठी मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
टांई में आबादी क्षेत्र विस्तार की उठी मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिसाऊ : ग्राम पंचायत टांई के आबादी क्षेत्र के विस्तार की मांग को लेकर गुरुवार को सरपंच प्रतिनिधि इकबाल खां दिलावरखानी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि गांव में लगातार बढ़ रही आबादी और आवासीय गतिविधियों के चलते वर्तमान आबादी क्षेत्र में आवास निर्माण के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आबादी क्षेत्र का विस्तार कर सुनियोजित विकास की मांग की।
इस दौरान किशोर, बिरबल, जगदीश, सागरमल, जुबैर काजी, कर्णपाल, महेंद्र लुहार, ओमप्रकाश मेघवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323441


