भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संयोजक-सहसंयोजक किए नियुक्त
भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए संयोजक-सहसंयोजक किए नियुक्त
झुंझुनूं : भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर जिले की सभी 19 नगर परिषद व नगर पालिकाओं में संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला प्रभारी कमल सिखवाल और सह प्रभारी मुकेश गोयल की सहमति से नियुक्तियां कीं।
जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा ने बताया कि झुंझुनूं नगर परिषद में विपुल छक्कड़ को संयोजक, जबकि संदीप गोयल व बिहारी नायक को सहसंयोजक बनाया गया है। नवलगढ़ में मनु स्वामी, चिड़ावा में अमर सिंह तंवर, खेतड़ी में कैलाश चंद स्वामी, पिलानी में अनिल डाडा, मंडावा में महावीर ढाका और उदयपुरवाटी में विजेन्द्र सिंह इन्द्रपुरा को संयोजक बनाया गया।
इसी तरह बिसाऊ, मलसीसर, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, जाखल, बगड़, सुलताना, सूरजगढ़, बुहाना, सिंघाना, विद्या विहार और मंड्रेला सहित सभी निकायों में भी संयोजक व सहसंयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। पार्टी ने नियुक्त पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323369


