[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक

बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक

चूरू : बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन एवं बाल संरक्षण को लेकर पुलिस लाइन सभागार में एसआईयूसीएडब्ल्यू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कृष्णा सामरिया की अध्यक्षता में समन्वयात्मक बैठक हुई। बैठक में 20 अगस्त से 20 सितंबर तक चलने वाले विशेष अभियान की कार्ययोजना और विभागीय दायित्वों पर चर्चा की गई।

डॉ. सामरिया ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने के साथ उन्हें संरक्षण, शिक्षा और सुरक्षित पुनर्वास उपलब्ध कराना है। चौराहों, प्रमुख मार्गों, ढाबों, होटलों और रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर निगरानी के निर्देश दिए गए।

गुमशुदा नाबालिगों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और संबंधित सूचनाएं मिशन वात्सल्य पोर्टल पर समय पर दर्ज करने को कहा गया। बाल भिक्षावृत्ति के पीछे शोषण, मजदूरी या संगठित गतिविधि पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पॉक्सो अधिनियम, मदद सेतु ऐप, मिशन वात्सल्य पोर्टल, एएचटीयू की गतिविधियों और विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों व खेल अकादमियों के पुलिस सत्यापन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। आमजन से बच्चों को भीख देने के बजाय उनके संरक्षण और पुनर्वास में सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles