निकाय व पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर सुराणा व एसपी निश्चय प्रसाद ने सरदारशहर में अधिकारियों को दिए निर्देश
चूरू : नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने सरदारशहर पुलिस थाने में बैठक ली। अधिकारियों ने चुनावी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन और अन्य तैयारियों की समीक्षा की।
कलेक्टर सुराणा ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय से काम करें। संवेदनशील क्षेत्रों और संभावित गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखते हुए चुनाव से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
एसपी निश्चय प्रसाद ने मतदान केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी के निर्देश दिए। अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता की पालना और मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
बैठक में एसडीएम रामसिंह राजावत ने चुनावी तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। इस दौरान डीवाईएसपी कुलदीप वालिया, नगर परिषद आयुक्त मघराज डूडी, बीडीओ महेंद्र सोलंकी, थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह, भानीपुरा थानाधिकारी मांगूसिंह, तहसीलदार ओमप्रकाश सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323270


