निकाय चुनाव में व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
कलेक्टर सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद ने तारानगर में बैठक लेकर स्ट्रॉन्ग रूम व मतगणना स्थल देखा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद एम ने तारानगर पुलिस थाने में बैठक की। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर सुराणा ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराना प्राथमिकता है। पुलिस और प्रशासन आपसी समन्वय से चुनावी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग करें। संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
एसपी निश्चय प्रसाद ने चुनाव को प्रभावित करने वाले संभावित तत्वों पर निगरानी रखते हुए आवश्यक निवारक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद दोनों अधिकारियों ने मां जालपा देवी राजकीय महाविद्यालय स्थित स्ट्रॉन्ग रूम, ईवीएम संग्रहण केंद्र और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, बिजली, पेयजल, निगरानी तथा प्रवेश-निकास व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम प्रियंका कड़ेला, एएसपी रिछपाल चारण, सीओ रोहित सांखला, तहसीलदार अनोपाराम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323270


