निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए निर्देश
निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, प्रकोष्ठ प्रभारियों को दिए निर्देश
सीकर : नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक हुई। कलेक्टर ने सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने और अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए।
जिले में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है, जिसका नंबर 01572-251008 है। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ शिकायतों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। उपखंड अधिकारियों को अपने कार्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा गया। बैठक में पर्यवेक्षक नियुक्ति, रूट चार्ट, यात्रा भत्ता, रसद और वीडियोग्राफी सहित चुनावी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323077

