सीकर जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, 14 निकायों में 5.97 लाख मतदाता
9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, जिले में 673 मतदान केंद्र बनाए गए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले की 14 नगरीय निकायों में कुल 5 लाख 97 हजार 601 मतदाता हैं। इनमें 3 लाख 10 हजार 345 पुरुष, 2 लाख 87 हजार 248 महिला और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
जिले में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण में लक्ष्मणगढ़, खाटूश्यामजी, दांता, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, रींगस, अजीतगढ़ और पलसाना में मतदान होगा। दूसरे चरण में सीकर, फतेहपुर, रामगढ़ शेखावाटी, लोसल और धोद में चुनाव होंगे।
सदस्य पद के लिए 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। 31 अगस्त नामांकन की अंतिम तिथि, 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 14 सितंबर को होगी।
अध्यक्ष पद के लिए 15 सितंबर को लोक सूचना, 16 सितंबर को नामांकन, 17 सितंबर को जांच और 18 सितंबर को नाम वापसी होगी। 21 सितंबर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया 22 सितंबर को होगी।
जिले की 14 नगरीय निकायों में कुल 495 वार्ड हैं। मतदान के लिए 664 मुख्य मतदान केंद्र और 9 सहायक मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 673 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
सीकर नगर परिषद में सबसे ज्यादा मतदाता
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से सीकर नगर परिषद सबसे बड़ी निकाय है। यहां 2,29,231 मतदाता हैं। इनमें 1,19,098 पुरुष, 1,10,128 महिला और 5 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। सीकर में 65 वार्ड, 196 मतदान केंद्र और 3 सहायक मतदान केंद्र हैं।
फतेहपुर में 74,298, लक्ष्मणगढ़ में 51,004, नीमकाथाना में 46,558 और लोसल में 30,496 मतदाता हैं। खंडेला में 30,014, श्रीमाधोपुर में 29,384, रामगढ़ शेखावाटी में 26,135 और रींगस में 20,346 मतदाता दर्ज हैं। दांता में 15,837, अजीतगढ़ में 12,640, पलसाना में 11,019, खाटूश्यामजी में 10,969 और धोद में 9,670 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक मतदाता सूची में 5,94,701 मतदाता थे, जबकि अंतिम प्रकाशन में संख्या बढ़कर 5,97,601 हो गई।
प्रेस वार्ता में जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार, राजस्व अपीलीय अधिकारी राकेश गढ़वाल सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323073

