मुकुंदगढ़ में अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:डीएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक जब्त
मुकुंदगढ़ में अवैध देशी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार:डीएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बाइक जब्त
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में डीएसटी और मुकुंदगढ़ पुलिस थाना की संयुक्त टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक युवक को अवैध देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, टीम वाहनों की जांच के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक बिना नंबर की बाइक को रुकने का इशारा किया गया। चालक नाकाबंदी तोड़कर बलरिया गांव की ओर भागने लगा।
पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया और मुक्ति धाम बलरिया के सामने सड़क पर मोटरसाइकिल को रुकवाया। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान मोहम्मद साद पुत्र हारुण भाटी (20), निवासी जगमालपुरा रोड, वार्ड नंबर 63, सीकर के रूप में बताई।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्थानीय निर्मित देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने पिस्टल और बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल जब्त कर मोहम्मद साद को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हथियार की खरीद-फरोख्त और उसके स्रोत के संबंध में आगे की पूछताछ कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी नवलगढ़ सुगन सिंह के सुपरविजन में की गई। थानाधिकारी गोपालसिंह थालोर और डीएसटी प्रभारी हेमराज मीणा के नेतृत्व में टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल अमित कुमार का विशेष योगदान रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2321012


