शीथल-पौंख ग्राम पंचायतों के प्रशासक हटाए गए:कलेक्टर ने तत्कालीन उप सरपंचों को नया प्रशासक नियुक्त किया
शीथल-पौंख ग्राम पंचायतों के प्रशासक हटाए गए:कलेक्टर ने तत्कालीन उप सरपंचों को नया प्रशासक नियुक्त किया
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत शीथल और पौंख के प्रशासकों को हटा दिया गया है। जिला कलेक्टर झुंझुनूं ने बुधवार को आदेश जारी कर उनके स्थान पर तत्कालीन उप सरपंचों को नया प्रशासक नियुक्त किया है।
कलेक्टर ने यह आदेश अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उप सचिव द्वितीय, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर के निर्देशों के तहत जारी किए हैं। शीथल ग्राम पंचायत में तत्कालीन सरपंच संजू चौधरी को प्रशासक पद से हटाकर तत्कालीन उपसरपंच राजेंद्र सिंह को आगामी आदेशों तक प्रशासक नियुक्त किया गया है।
इसी तरह, पौंख ग्राम पंचायत की प्रशासक कोमल कुमारी के स्थान पर तत्कालीन उपसरपंच रतन कंवर को प्रशासक का कार्यभार सौंपा गया है।
इन दोनों ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार, लाखों रुपयों के गबन और विभिन्न अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। हटाए गए दोनों प्रशासकों के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2321013


