[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. बलदेव सिंह लांबा की पुण्यतिथि पर बीडीके अस्पताल में लगाए 10 वॉल फैन, किया रक्तदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्व. बलदेव सिंह लांबा की पुण्यतिथि पर बीडीके अस्पताल में लगाए 10 वॉल फैन, किया रक्तदान

महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं की पहल, लांबा परिवार ने अस्पताल को दिए पंखे

झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल झुंझुनूं की ओर से स्वर्गीय बलदेव सिंह लांबा की 12वीं पुण्यतिथि पर बीडीके अस्पताल में सेवा कार्य किया गया। उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी के आर्थिक सहयोग से अस्पताल के ओपीडी पंजीकरण एवं दवा काउंटरों पर 10 वॉल फैन लगाए गए।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के दो सदस्यों ने पीएमओ डॉ. सुशील सैनी के सानिध्य में रक्तदान भी किया। संस्था अध्यक्ष वीर सत्यदेव दड़िया ने लांबा परिवार का आभार जताते हुए कहा कि परिवार समाजसेवा के लिए प्रेरणास्रोत है।

दिवंगत बलदेव सिंह लांबा की स्मृति में उनके पुत्र एडवोकेट रविंद्र लांबा और पुत्रवधू प्रियंका ने भी रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनकी चारों बहनें, तीनों बेटियां, पोती प्रियदर्शिनी और पोते किआन प्रताप सहित परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वीरा डॉ. नीरू खींचा, वीरा शकुंतला पुरोहित, वीर डॉ. रजनीश माथुर, वीर नितिन अग्रवाल, वीर गोविंद कुमावत, सचिव वीर पुष्कर जांगिड़, वीर जाकिर अली सिद्दीकी, वीर सुभाष मित्तल, वीर डॉ. जितेंद्र स्वामी, वीर मदन सिंह प्रेमी, वीर पवन कुमावत, वीर मनोज जैन, डॉ. मनोज सहित ब्लड बैंक एवं अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles