कालोटा में 2 पट्टे वितरित और 9 नामांतरण हुए:ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिली
कालोटा में 2 पट्टे वितरित और 9 नामांतरण हुए:ग्रामीण सेवा शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी मिली
बबाई : बबाई उपतहसील की कालोटा पंचायत के अटल सेवा केंद्र में 19 अगस्त को एक फॉलोअप शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को सेवाएं प्रदान की गईं, जिसमें राजस्व विभाग ने 2 पट्टे वितरित किए और 9 नामांतरण सहित कई अन्य कार्य किए।
शिविर प्रभारी विकास अधिकारी खेतड़ी महेंद्र कुमार कुमावत और कानूनगो भगवानाराम गुर्जर के सानिध्य में यह शिविर संपन्न हुआ। कालोटा पटवारी रामचंद्र ताखर ने बताया कि राजस्व विभाग ने 9 नामांतरण, 6 खाता दुरुस्ती और 10 फार्मर आईडी बनाए। महिला एवं बाल विकास विभाग से एल.एस. सरिता ने 2 जन्म प्रमाण पत्र और 2 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए।
चिकित्सा विभाग की ओर से डॉ. रामकिशन चौधरी और लैब टेक्नीशियन जयराम सैनी ने 209 रोगियों को परामर्श और उपचार दिया। इसके अतिरिक्त, 165 बीपी और शुगर के मरीजों की जांच की गई, 165 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग हुई और 38 पीएमजेवाई कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग की कनिष्ठ लेखाकार प्रीति ने 6 पालनहार सत्यापन किए।
कृषि विभाग की पर्यवेक्षक प्रियंका वर्मा ने 2 मृदा सैंपल लिए। पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सक डॉ. अविनाश चौहान ने 31 बड़े और 318 छोटे पशुओं की जांच कर उनका उपचार किया। उन्होंने 200 पशुओं की डोजिंग-डस्टिंग और 340 पशुओं का टीकाकरण भी किया।
आयुर्वेद विभाग के चिकित्सक डॉ. मनोज शर्मा और कंपाउंडर थावरसिंह ने 22 रोगियों को परामर्श और चिकित्सा प्रदान की। राजस्थान रोडवेज विभाग की ओर से हेमराज शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्रा के 4 रियायती पास बनाए।
शिविर के समापन पर शहीद राजेंद्र कुमार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कालोटा में 2 वृक्ष लगाए गए। इनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी वनकर्मियों और ग्रामीणों ने ली। इस अवसर पर अधिकारी महेंद्र कुमार कुमावत, कानूनगो भगवानाराम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार, रमेश कुमार, मनोज कुमार, कैप्टन नत्थुसिंह, वन रक्षक राधेश्याम, नरेगा कर्मचारी महेश कुमार, पप्पुराम और धनखड़ सिंह सहित पहलवान शीशराम एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2321004


