ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ट्रैक्टर बरामद, सिंघाना पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
ट्रैक्टर चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ट्रैक्टर बरामद, सिंघाना पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया।
सांवलोद से गिरफ्तार किया
पुलिस थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया- सोमवार शाम को बिशनपुरा निवासी अंकित कुमार ने सिंघाना थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि सिंघाना रोड स्थित उनकी ऑफिस SDRL के पास खड़ा ट्रैक्टर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने संदिग्धों की तलाश की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए ट्रैक्टर के साथ आरोपी सुनील निवासी गोदारा का बास, चिड़ावा को सांवलोद से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और चोरी की वारदात के संबंध में अन्य पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320149

