गोठड़ा शिव मंदिर में भागवत कथा शुरू:कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, कथावाचक ने भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का संदेश दिया
गोठड़ा शिव मंदिर में भागवत कथा शुरू:कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, कथावाचक ने भगवान के प्रति भक्ति और समर्पण का संदेश दिया
खेतड़ी : खेतड़ी के गोठड़ा ग्राम पंचायत की शिव कॉलोनी थर्ड सेक्टर स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए कलश यात्रा निकाली। टाउनशिप के मुख्य मार्ग से निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
मुख्य यजमान बनवारीलाल सैनी और मंजू देवी की यजमानी में पंडित कमलकांत शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ करवाया। इसके बाद चित्रकूट से पधारे कथावाचक पुष्पेंद्र शर्मा ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन शुरू किया।
कथा के प्रथम दिन कथावाचक पुष्पेंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य, कथा श्रवण के महत्व और भगवान के प्रति भक्ति एवं समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मनुष्य को सदाचार, संयम, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला माध्यम है।
पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि नियमित रूप से कथा का श्रवण करने से मन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है और व्यक्ति को अपने जीवन में अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भगवान की लीलाओं और प्रसंगों को केवल सुनने तक सीमित न रखें, बल्कि उनके संदेशों को अपने दैनिक जीवन में भी अपनाएं। प्रथम दिन कथा स्थल पर भक्ति गीतों और भगवान के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
कथा समिति के सदस्य बलराम सैनी ने बताया- कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। कथा का समापन 25 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कथा में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करें।
कलश यात्रा और कथा शुभारंभ कार्यक्रम में हनुमान ठेकेदार, रामनिवास सैनी, मोहरसिंह, शीशराम सैनी, जुगल किशोर सैनी, बाबूलाल यादव, बुधराम सैनी, गौरीशंकर सैनी, कमला देवी, मीना देवी, छोटा देवी, भगवती देवी, शांति देवी, बिमला देवी, मनी देवी, शारदा देवी, सीमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320122
