जिला परिषद चूरू के उप-प्रमुख का चुनाव 26 नवंबर को
सुबह 10 बजे से शुरू होगी निर्वाचन प्रक्रिया, जरूरत पड़ने पर दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान
चूरू : जिला परिषद चूरू के उप-प्रमुख पद के लिए निर्वाचन 26 नवंबर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में सुबह 10 बजे निर्वाचित सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी।
रिटर्निंग अधिकारी अभिषेक सुराणा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लेने का अवसर मिलेगा। आवश्यकता होने पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 एवं राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 तथा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न होगी। रिटर्निंग अधिकारी ने जिला परिषद के सभी संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होकर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2558786
