4 दिन से लापता युवक का शव मिला:तालाब में तैर रहा था, वन विभाग में वाचमैन था
4 दिन से लापता युवक का शव मिला:तालाब में तैर रहा था, वन विभाग में वाचमैन था
खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के ककराय गांव स्थित तालाब में शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान मान्दरी निवासी 28 वर्षीय केसर मेघवाल पुत्र सुभाष चन्द्र के रूप में हुई है। वह पिछले चार दिनों से घर से लापता था। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में युवक का शव देखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने खेतड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया और खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया।

दो साल से वन विभाग में था कार्यरत
केसर मेघवाल पिछले करीब दो वर्षों से वन विभाग में वाचमैन के पद पर कार्यरत था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। उसके पिता की काफी समय पहले मृत्यु हो चुकी है। युवक का शव तालाब में किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2558762
