[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रानोली पुलिया पर पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

रानोली पुलिया पर पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

रानोली पुलिया पर पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, चालक वाहन छोड़कर फरार

रानोली : रानोली पुलिया NH 52 पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। सीकर की ओर जा रही पिकअप गाड़ी ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान चूरू जिले के पणीयारा निवासी सीता देवी (45) पत्नी सत्यनारायण भार्गव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सीता देवी रानोली पुलिया के पास सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद महिला के शरीर को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर रानोली थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतका के शव को पलसाना के राजकीय ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उसे मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रानोली थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटाकर फरार चालक तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Related Articles