[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक पर गिरा सांड, 2 युवक घायल:मेलूसर गांव में खेत से लौटते समय हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक पर गिरा सांड, 2 युवक घायल:मेलूसर गांव में खेत से लौटते समय हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

बाइक पर गिरा सांड, 2 युवक घायल:मेलूसर गांव में खेत से लौटते समय हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

चूरू : चूरू में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार 2 युवकों के साथ एक हादसा हो गया। मेलूसर गांव के पास उनकी बाइक पर अचानक एक सांड गिर गया, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रीबिया निवासी 33 वर्षीय दाताराम और बलाल भालेरी निवासी 30 वर्षीय कृष्णराम शामिल है। दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल के पास मौजूद खेत मालिक ने तुरंत घायलों के परिजनों को सूचना दी। परिजन देर रात घायलों को पहले भालेरी अस्पताल ले गए। भालेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। डीबी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद अस्पताल में घायलों के परिजनों की भीड़ जमा हो गई।

Related Articles