[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंगोई में ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत:ऊपर से निकल गया टायर, बेटे के साथ खेत से घर लौट रही थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

चंगोई में ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत:ऊपर से निकल गया टायर, बेटे के साथ खेत से घर लौट रही थी

चंगोई में ट्रैक्टर से गिरकर महिला की मौत:ऊपर से निकल गया टायर, बेटे के साथ खेत से घर लौट रही थी

तारानगर : चूरू के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव चंगोई में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ खेत से घर लौट रही थी, तभी ट्रैक्टर से गिरकर उसके नीचे आ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार चंगोई निवासी बाला देवी मंगलवार को अपने बेटे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत से घर लौट रही थीं। ट्रैक्टर को परिवार का ही एक अन्य सदस्य चला रहा था। रास्ते में अचानक बाला देवी ट्रैक्टर से नीचे गिर गईं और टायर उनके ऊपर से निकल गया।

डीबी अस्पताल में जांच के बाद मृत घोषित किया

हादसे के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत एम्बुलेंस से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार भी वार्ड में पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया।

Related Articles