कथित फर्जी हाईकोर्ट आदेश प्रकरण में अधिवक्ता विक्रम सिंह को जेल भेजा, बोले- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया
कथित फर्जी हाईकोर्ट आदेश प्रकरण में अधिवक्ता विक्रम सिंह को जेल भेजा, बोले- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया
सूरजगढ़ : पंचायतीराज चुनाव के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट का कथित फर्जी आदेश तैयार कर चुनाव लड़ने की अनुमति हासिल करने के मामले में गिरफ्तार अधिवक्ता विक्रम सिंह को जेल भेज दिया गया। दो दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को उन्हें चिड़ावा स्थित एसीजेएम न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए।
न्यायालय से बाहर निकलते समय विक्रम सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कथित फर्जी आदेश तैयार करने और किसी को भेजने से इनकार करते हुए कहा कि इस प्रकरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने उठाए समयक्रम पर सवाल
सुनवाई के दौरान आरोपी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता मधुसूदन शर्मा ने पूरी प्रक्रिया के समयक्रम पर सवाल उठाए। उन्होंने दलील दी कि जब एसडीएम को कथित अंतरिम आदेश का संदेश दोपहर 3:15 बजे मिला, तो जयप्रकाश को दोपहर 3 बजे तक आदेश की प्रमाणित प्रति पेश करने का नोटिस कैसे जारी कर दिया गया।
विधायक के बेटे का नाम मतदाता सूची में जोड़ने से जुड़ा है मामला
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत जीणी की मतदाता सूची से सूरजगढ़ विधायक श्रवणकुमार के बेटे जयप्रकाश का नाम हटाए जाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के नाम पर एक कथित दस्तावेज निर्वाचन अधिकारियों को सौंपा गया था। इसमें जयप्रकाश का नाम मतदाता सूची में बहाल करने और उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दिए जाने का उल्लेख था।
बाद में हाईकोर्ट के रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि संबंधित तारीख को ऐसा कोई आदेश जारी नहीं हुआ था। इसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2554759

