कड़ाके की सर्दी में रातभर खेतों में जागने को मजबूर किसान, दिन में बिजली देने की उठाई मांग
कड़ाके की सर्दी में रातभर खेतों में जागने को मजबूर किसान, दिन में बिजली देने की उठाई मांग
अलसीसर : सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही खेतों में रात के समय सिंचाई करना किसानों के लिए मुसीबत बन गया है। कृषि कार्यों के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक मिलने वाली बिजली के कारण किसानों को कड़ाके की ठंड में पूरी रात खेतों में गुजारनी पड़ रही है। किसानों ने बिजली आपूर्ति का समय बदलकर दिन में करने की मांग उठाई है।
इसी मांग को लेकर गुरुवार को किसानों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बताया कि अलसीसर जीएसएस से कृषि सिंचाई के लिए रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक तीन फेज बिजली दी जा रही है। सर्दी बढ़ने के कारण रात के समय खेतों में रहकर फसलों की सिंचाई करना बेहद मुश्किल हो गया है। छह घंटे तक ठंड में खेतों में जागकर पानी देना किसानों की मजबूरी बन गया है।
किसानों ने विद्युत निगम से मांग की कि कृषि सिंचाई के लिए तीन फेज बिजली आपूर्ति का समय बदलकर दिन में किया जाए, ताकि सर्दी के मौसम में किसानों को राहत मिल सके और वे सुविधाजनक तरीके से अपनी फसलों की सिंचाई कर सकें।
ज्ञापन देने वालों में निवास कानसुजिया, हरिसिंह गौड़, प्रताप कुल्हरी, प्रहलाद गौड़, राज गौड़, हरिराम, प्रेम प्रकाश, नरेंद्र स्योराण, प्रयास कुल्हरी, रणवीर गौड़, विक्रम सिंह, नवीन कुल्हरी सहित अन्य किसान शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2554740
