[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर वार्ड 13 में घर से गैस सिलेंडर चोरी:बाजार गया हुआ था परिवार, दो युवक सीसीटीवी में कैद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर वार्ड 13 में घर से गैस सिलेंडर चोरी:बाजार गया हुआ था परिवार, दो युवक सीसीटीवी में कैद

सादुलपुर वार्ड 13 में घर से गैस सिलेंडर चोरी:बाजार गया हुआ था परिवार, दो युवक सीसीटीवी में कैद

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड 13 में दिनदहाड़े एक कमरे से गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वार्ड 13 निवासी गुलशन कुमार ने बताया कि वह किसी आवश्यक कार्य से अपने कमरे से बाहर बाजार गए हुए थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, एक युवक ने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी, जबकि दूसरे युवक ने दीवार के ऊपर से गैस सिलेंडर निकाला और उसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले।

सीसीटीवी में कैद हुए दो आरोपी

गुलशन कुमार के वापस लौटने पर उन्हें सिलेंडर गायब मिला। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दोनों युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए स्पष्ट रूप से नजर आए। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles