सीकर में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों हड़पे:150 प्रतिशत कैशबैक का दिया झांसा; 2 आरोपियों के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज
सीकर में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों हड़पे:150 प्रतिशत कैशबैक का दिया झांसा; 2 आरोपियों के खिलाफ 19 मुकदमे दर्ज
सीकर : सीकर में नेक्साग्रीन चिटफंड जैसा एक और घोटाला सामने आया है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट और 150 प्रतिशत कैशबैक की ठगी के शिकार कई पीड़ित मंगलवार को सीकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। सभी परिवादियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ितों ने बताया- ठगी के दोनों आरोपियों पर रींगस, खाटूश्यामजी सदर, श्रीमाधोपुर और जयपुर के कई थानों में मामले दर्ज करवाए हैं। सीकर जिले में सभी मामले इस्तगासे के जरिए दर्ज हुए हैं।
कैशबैक और प्लॉट दिलाने का लालच देकर की ठगी
रिपोर्ट के अनुसार- सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में ग्रीन एंजिल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने पीड़ितों से संपर्क किया। आरोपियों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान की आड़ में 100 प्रतिशत कैशबैक और प्लॉट दिलाने का लालच देकर कई लोगों से करोड़ों रुपए हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पति-पत्नी ने दिखाए फर्जी नक्शे
ज्ञापन देने आए परिवादियों ने बताया- रींगस के बीकानेर स्टैंड स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र पर आरोपी सुनील कुमार ढेला और उसकी पत्नी अनीता ढेला से मुलाकात हुई थी। आरोपियों ने खुद को ग्रीन एंजिल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का संचालक बताते हुए रींगस के खाटूमोड़ पर इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और प्लॉट का व्यापार करने की बात कही। दोनों पति-पत्नी ने दावा किया कि कंपनी इलेक्ट्रॉनिक सामान और प्लॉट खरीदने पर 100 प्रतिशत कैशबैक वापस देती है। आरोपियों ने पीड़ितों को खाटूश्यामजी के अलोदा सामर रोड स्थित श्याम ग्रीन एंजिल्स सिटी-2 में प्लॉट्स के फर्जी नक्शे और दस्तावेज दिखाए। विश्वास में आकर परिवादियों ने आरोपियों को भुगतान कर दिया।
जमीन ही नहीं थी
पीड़ितों ने बताया- प्लॉट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान के रुपए लेने के बाद भी जब आरोपियों ने प्लॉट और रकम नहीं लौटाई, तब धोखाधड़ी का अहसास हुआ। उन प्लॉट्स की तयशुदा जमीन मौके पर ही नहीं थी। पीड़ितों ने कोर्ट के इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया है। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। सभी जगह SI-ASI स्तर के अधिकारियों को जांच सौंपी गई है। पीड़ित राकेश लोरा ने बताया- आरोपी पति-पत्नी पर रींगस थाने में 8, श्रीमाधोपुर और खाटूश्यामजी सदर थाने में 3-3 मुकदमों के अलावा जयपुर जिले के चौमूं, मुरलीपुरा और विद्याधर नगर पुलिस थानों में मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2318589


