उपखंड स्तरीय समारोह में उल्टा तिरंगा फहराया:विधायक-एसडीएम ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, पता लगते ही कर्मचारियों को लगाई फटकार
उपखंड स्तरीय समारोह में उल्टा तिरंगा फहराया:विधायक-एसडीएम ने ध्वजारोहण कर सलामी दी, पता लगते ही कर्मचारियों को लगाई फटकार
नवलगढ़ : झुंझुनूं के नवलगढ़ में तिरंगा उल्टा फहराने का मामला सामने आया है। विधायक और कार्यवाहक एसडीएम ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी के लिए चल दिए। लोगों ने तिरंगा उल्टा देखा तो कर्मचारियों को बताया और बाद में विधायक-एसडीएम ने कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। दरअसल, नवलगढ़ के सूर्यमंडल खेल मैदान में उपखंड स्तरीय समारोह हो रहा था। विधायक विक्रम सिंह जाखल, कार्यवाहक एसडीएम देवीलाल यादव, डीएसपी सुगन सिंह मंच पर मौजूद थे। विधायक और कार्यवाहक एसडीएम ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।
परेड की सलामी लेने मंच से उतरे
राष्ट्रगान के बाद जब विधायक और एसडीएम परेड की सलामी लेने मंच से नीचे उतरे, तो कुछ कर्मचारियों की नजर गलत तरीके से लगे तिरंगे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत कार्यवाहक एसडीएम को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने विधायक को सूचित किया। मामला सामने आते ही विधायक और एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद तिरंगे को नीचे उतारा गया और उसे सम्मान के साथ दोबारा फहराया गया। इस घटना से समारोह स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पीटीआई के आने से पहले हो चुकी थी ध्वजारोहण की तैयारी
जानकारी के अनुसार, ध्वजारोहण की व्यवस्था की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा दो सरकारी स्कूलों के पीटीआई को सौंपी गई थी। हालांकि, जब संबंधित कर्मचारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, तब तक एक निजी व्यक्ति ध्वजारोहण की तैयारी पूरी कर चुका था।
बताया जा रहा है कि इसके बाद किसी भी जिम्मेदार कर्मचारी ने यह जांच नहीं की कि तिरंगा सही तरीके से लगाया गया है या नहीं। इसी लापरवाही के कारण समारोह के दौरान यह चूक सामने आई। ध्वजारोहण जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील अवसर पर हुई इस गलती को गंभीर माना जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक विक्रम सिंह जाखल, कार्यवाहक एसडीएम देवीदयाल यादव (एसीएम), डीएसपी सुगन सिंह, तहसीलदार, थानाधिकारी अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2314294


