नृसिंह मंदिर से बालाजी धाम तक निकली कलश यात्रा:नवलगढ़ में श्रीराम कथा का शुभारंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे
नृसिंह मंदिर से बालाजी धाम तक निकली कलश यात्रा:नवलगढ़ में श्रीराम कथा का शुभारंभ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे
नवलगढ़ : नवलगढ़ में 11 दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व शनिवार को नृसिंह भगवान मंदिर से श्री हनुमानगढ़ बालाजी धाम तक कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हिस्सा लिया।
कलश यात्रा नृसिंह भगवान मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ बालाजी धाम पहुंची। यात्रा के दौरान ‘जय श्रीराम’ और ‘हनुमान जी महाराज’ के जयकारे लगाए गए।
ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, समाजसेवी कैलाश चोटिया, सुनील जीवराजका, महेंद्र जीवराजका, प्रभुदयाल जीवराजका, अशोक जीवराजका, गौतम जीवराजका, अनुराग जीवराजका, प्रकाश चौधरी, कमल जीवराजका, सज्जन जीवराजका और पवन जीवराजका सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
आयोजन के तहत 16 से 25 अगस्त तक हनुमानगढ़ बालाजी धाम में 11 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन प्रकाश नारायण गिरी करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
इसके अलावा, 16 से 24 अगस्त तक प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक नवाह्न पारायण का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ लेने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314230


