[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी पुलिस ने महिलाओं को बांटे हेलमेट:तीज पर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, थानाधिकारी बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा पूरे परिवार की सुरक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी पुलिस ने महिलाओं को बांटे हेलमेट:तीज पर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, थानाधिकारी बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा पूरे परिवार की सुरक्षा

पिलानी पुलिस ने महिलाओं को बांटे हेलमेट:तीज पर सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, थानाधिकारी बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा पूरे परिवार की सुरक्षा

पिलानी : पिलानी पुलिस थाना परिसर में तीज पर्व और स्वतंत्रता दिवस के उप में महिलाओं की सड़क सुरक्षा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाधिकारी अलका विश्नोई इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यह कार्यक्रम समाजसेविका रिशाल कंवर और रमेश सिंह शेखावत के सहयोग से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

राजस्थान में तीज पर्व पर महिलाओं को उपहार देने की परंपरा है। इसी परंपरा को सड़क सुरक्षा से जोड़ते हुए, पिलानी पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं को शुल्क हेलमेट वितरित किए। लीखवा निवासी समाजसेविका रिशाल कंवर (प्रताप सिंह शेखावत की धर्मपत्नी) और उनके पुत्र रमेश सिंह शेखावत ने इस वितरण में विशेष सहयोग प्रदान किया।

यातायात नियमों का पालन करने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। उनसे अपील की गई कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ-साथ पीछे बैठी सवारी के लिए भी आईएसआई मार्क हेलमेट पहनना अनिवार्य और जीवन रक्षक है।

इसके अलावा, उन्हें वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की सलाह दी गई। नाबालिगों को वाहन न चलाने देने पर भी जोर दिया गया।

“महिलाएं परिवार की धुरी” – थानाधिकारी

इस अवसर पर थानाधिकारी अलका विश्नोई ने कहा, “महिलाएं परिवार की धुरी होती हैं। उनकी सुरक्षा पूरे परिवार की सुरक्षा है। दोपहिया वाहन चलाते समय सिर की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए तीज के इस पावन पर्व पर हेलमेट के रूप में महिलाओं को यह सुरक्षा उपहार स्वरूप दी गई है।”

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet