[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में हरियाली तीज पर झूलों की बढ़ी रौनक:महिलाओं और नवविवाहिताओं ने उत्साह से मनाया पर्व, पारंपरिक गीतों-नृत्य से सजा माहौल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में हरियाली तीज पर झूलों की बढ़ी रौनक:महिलाओं और नवविवाहिताओं ने उत्साह से मनाया पर्व, पारंपरिक गीतों-नृत्य से सजा माहौल

बबाई में हरियाली तीज पर झूलों की बढ़ी रौनक:महिलाओं और नवविवाहिताओं ने उत्साह से मनाया पर्व, पारंपरिक गीतों-नृत्य से सजा माहौल

बबाई : बबाई कस्बे में शनिवार को हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे की महिलाओं और नवविवाहिताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरियाली तीज का यह विशेष पर्व शुक्ल पक्ष की तृतीया को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। महिलाओं ने इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया।

पूरे कस्बे में पारंपरिक गीतों, नृत्यों और सावन के झूलों का माहौल देखने को मिला। स्थानीय महिलाएं रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी नजर आईं, जिससे उत्सव की रौनक और बढ़ गई। उपस्थित महिलाओं ने बताया कि हरियाली तीज केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के लिए खुशियाँ साझा करने और अपनी परंपराओं तथा संस्कृति से जुड़े रहने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है।

Related Articles