चूरू जिले में पंचायतीराज चुनाव में 73.04 प्रतिशत मतदान
तारानगर पश्चिम (भालेरी) में सबसे अधिक 78.34 प्रतिशत और चूरू में सबसे कम 69.92 प्रतिशत मतदान हुआ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार, 14 नवंबर को जिले की छह पंचायत समितियों में मतदान संपन्न हुआ। सायं 6 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 73.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान में तारानगर पश्चिम (भालेरी) पंचायत समिति क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 78.34 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
पंचायत समिति चूरू में कुल 84,288 मतदाताओं में से 58,936 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 69.92 रहा। चूरू उत्तर में 76,118 मतदाताओं में से 56,685 ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 74.47 दर्ज किया गया।
रतनगढ़ पंचायत समिति में 1,65,297 मतदाताओं में से 1,18,688 ने मतदान किया। यहां 71.80 प्रतिशत मतदान हुआ। सुजानगढ़ में कुल 1,48,586 मतदाताओं में से 1,01,600 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 68.38 रहा।
तारानगर पश्चिम (भालेरी) में 83,073 मतदाताओं में से 65,079 ने मतदान किया और यहां जिले में सर्वाधिक 78.34 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं तारानगर पूर्व में 82,833 मतदाताओं में से 63,661 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 76.85 रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536628


