पेंशनधारियों के वार्षिक सत्यापन के लिए निशुल्क शिविर लगाया
रॉयल विकलांग विकास संस्था और नबी अगवान ई-मित्र की पहल, जन आधार में आय विवरण अपडेट करवाना जरूरी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रॉयल विकलांग विकास संस्था एवं नबी अगवान ई-मित्र के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के वार्षिक सत्यापन के लिए निशुल्क शिविर लगाया गया। शिविर में वृद्धावस्था, विधवा, एकल नारी एवं दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सत्यापन प्रक्रिया में हुए बदलावों की जानकारी दी गई।
रॉयल विकलांग विकास संस्था के प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान रूकनखानी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत वार्षिक सत्यापन के लिए अब लाभार्थियों के जन आधार कार्ड में परिवार की वार्षिक आय का विवरण अपडेट होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी पेंशनधारियों को नए सिरे से आय प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता नहीं है। केवल उन्हीं लाभार्थियों को आय प्रमाण पत्र बनवाने और जन आधार में आय का विवरण अपडेट करवाने की जरूरत होगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय का विवरण जन आधार में दर्ज नहीं है या संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता है।
ई-मित्र संचालक नबी अगवान ने बताया कि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सामान्य पेंशनधारियों के परिवार की अधिकतम वार्षिक आय 48 हजार रुपए तथा दिव्यांग पेंशनधारियों के लिए 60 हजार रुपए निर्धारित है। जन आधार में आय संबंधी विवरण अपडेट होने के बाद ही पात्र लाभार्थियों के पेंशन सत्यापन और जीवित प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। शिविर के माध्यम से पेंशनधारियों को सत्यापन प्रक्रिया पूरी करवाने और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जागरूक किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536617


