नवांकुर शिशु अकादमी में बाल दिवस पर चाचा नेहरू को किया याद, प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने दिखाया उत्साह
विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को पेन और चॉकलेट वितरित किए
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय के अगुणा मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर 45 के नवांकुर शिशु अकादमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यालय निदेशक रमजान खान ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नेहरू स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्हें बच्चों से विशेष स्नेह था। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पेन और चॉकलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुश्री नेहा सोनी, वरिष्ठ अध्यापक लुकमान, शकील, अहमद, शहजाद, वंदना, बिंदिया, चंद्रकला, उर्मिला, सरिता, सुनीता, रितिका एवं रचना राजपूत सहित विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2536617


