[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तिलक श्रृंगार के बाद खुले बाबा श्याम के पट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

तिलक श्रृंगार के बाद खुले बाबा श्याम के पट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

तिलक श्रृंगार के बाद खुले बाबा श्याम के पट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : अमावस्या के अवसर पर स्नान के बाद श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार किया गया। तिलक श्रृंगार के बाद करीब 19 घंटे के अंतराल पर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पुनः खोले गए। पट खुलते ही बाबा श्याम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की मनमोहक छवि के दर्शन किए। तिलक श्रृंगार के दौरान बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। दर्शन के लिए 75 फीट मार्ग पर बनाई गई 14 कतारों के माध्यम से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से दर्शन करवाए गए।

श्रद्धालुओं ने अनुशासन के साथ बाबा के दर्शन कर परिवार और व्यापार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

तिलक श्रृंगार के चलते गुरुवार रात बाबा श्याम के पट बंद रहे, इसके बावजूद दिनभर श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। प्रशासन और मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं के चलते दर्शन व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रही।

Related Articles