स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित होंगे पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तर पर सम्मानित होंगे पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा
शिमला : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सम्मान समारोह में शिमला-खेतड़ी निवासी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रामानंद शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। डॉ. रामानंद शर्मा पिछले करीब 46 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अंचल की समस्याओं, आमजन से जुड़े मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के विकास से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाया। उनकी पत्रकारिता हमेशा जनहित के मुद्दों को सामने लाने के लिए जानी जाती रही है। स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला स्तर पर सम्मानित किए जाने की घोषणा के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। डॉ. रामानंद शर्मा राजस्थान सरकार से अधिस्वीकृत पत्रकार हैं।
डॉ. रामानंद शर्मा को जिला स्तर पर सम्मान मिलने पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, पूर्व गृहराज्य मंत्री राजेंद्र यादव, महेंद्रगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभचिंतकों ने कहा कि चार दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहकर आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने वाले डॉ. रामानंद शर्मा का जिला स्तर पर सम्मान पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312201
