[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोविन्दपुरा टीपीएस स्कूल में निकली तिरंगा रैली, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

गोविन्दपुरा टीपीएस स्कूल में निकली तिरंगा रैली, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे

बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव में फैलाया देशभक्ति का माहौल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा स्थित टीपीएस स्कूल में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ। हाथों में तिरंगा ध्वज लिए स्कूली बच्चों ने गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। रैली के दौरान बच्चे ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और अमर शहीदों के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन पर पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

विद्यालय संचालक मनोज शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों और गांव के नागरिकों में देश के प्रति राष्ट्रीय भावना जागृत होती है और राष्ट्र के प्रति समर्पण व सेवा भाव उत्पन्न होता है। प्रधानाध्यापक सीताराम वर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हर नागरिक को आगे आकर सेवा देनी चाहिए।

उन्होंने सभी बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मदनलाल भदाला, इंद्रजीत वर्मा, भंवरलाल वर्मा, महेंद्र बिजारणिया, मंजू सोनी, किरण वर्मा, सुनीता शर्मा, ललिता शर्मा, सुनीता वर्मा, अंजू, नीरू, रितिका सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles