[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक राजेंद्र भांबू ने वार्ड 24 को दी 2.14 करोड़ की सौगात, जल निकासी के लिए 97 करोड़ का दावा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधायक राजेंद्र भांबू ने वार्ड 24 को दी 2.14 करोड़ की सौगात, जल निकासी के लिए 97 करोड़ का दावा

विधायक राजेंद्र भांबू ने वार्ड 24 को दी 2.14 करोड़ की सौगात, जल निकासी के लिए 97 करोड़ का दावा

झुंझुनूं : शहर के वार्ड नंबर 24 में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र भांबू ने 2.14 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 1.18 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण तथा करीब 95.93 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

विधायक भांबू ने कहा कि आगामी 6 से 12 महीनों में नगर परिषद क्षेत्र की कोई भी गली सड़क से वंचित नहीं रहेगी। शहर की जल निकासी को बड़ी समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि पानी निकासी, सीवर लाइन और गंदे पानी के प्रबंधन से जुड़े कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 97 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।

उन्होंने बताया कि हवाई पट्टी चौराहे के पास बन रही सीसी सड़क के बाद रोड नंबर-3 को दीवार से दीवार तक विकसित किया जाएगा। दोनों ओर जल निकासी व्यवस्था के साथ ढके हुए नालों का निर्माण होगा। कलेक्ट्रेट सर्किल के आगे भी पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

भांबू ने कहा कि सुलताना में 10 हेक्टेयर भूमि पर यमुना जल के लिए बड़ा भंडारण टैंक बनाने की योजना है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक भांबू का घोड़ी पर बैठाकर जुलूस निकाला गया। वार्डवासियों ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से स्वागत किया तथा उनके जन्मदिन के अवसर पर केक काटा। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

श्री बालाजी पार्क कमल बिहार के नवनिर्माण व मोदियों की जाव पार्क के पुनर्निर्माण सहित करीब 27.55 लाख रुपए, अंकुर टीबड़ेवाल से मोदी रोड 28.55 लाख, केडिया भवन से मोदी रोड-शांता प्रेस सीसी सड़क 30.65 लाख, लोकेश अग्रवाल के घर के सामने सीसी सड़क 6.06 लाख तथा प्रमोद महमिया के घर से सपना राणासरिया के घर तक सीसी सड़क 25.30 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया।

वहीं विभिन्न स्थानों पर नाली निर्माण के लिए 17.71 लाख, विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क के लिए 49.03 लाख तथा सीसी सड़क एवं नाली निर्माण के लिए 29.19 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के अंत में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 700 तिरंगों का वितरण किया गया। साथ ही डॉ. ऋषि अग्रवाल की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

Related Articles