सीकर में वार्ड 14 और 20 को नई सड़क की सौगात, दीपावली से पहले पूरा होगा काम
सभापति खातिजा बानो ने नारियल फोड़कर किया सड़क निर्माण का शुभारंभ, सूरजपोल गेट से घंटाघर तक चल रहे काम का भी किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : दीपावली से पहले शहरवासियों को बेहतर सड़क और मूलभूत सुविधाओं की सौगात देने की दिशा में नगर परिषद ने विकास कार्य तेज कर दिए हैं। नगर परिषद सभापति खातिजा बानो ने वार्ड नंबर 14 और 20 में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भाटी मेंशन से वीके जैन हॉस्पिटल की गली तक बनने वाली सड़क का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही सभापति ने सूरजपोल गेट से घंटाघर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों एवं संवेदक को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए।
दीपावली से पहले सड़कों को बेहतर करने पर जोर
सभापति खातिजा बानो ने कहा कि दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर की सड़क, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना नगर परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शहर के कई हिस्सों में सड़कें क्षतिग्रस्त होने और गड्ढों की समस्या को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से सड़क निर्माण एवं अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उनका उद्देश्य है कि आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके और त्योहार के दौरान शहर की व्यवस्थाएं सुचारु रहें।
गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश
पूर्व सभापति जीवन खां ने कहा कि वार्ड 14 और 20 में नई सड़क बनने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संवेदक से सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने की बात कही। सभापति ने इस दौरान वार्ड 20 और वार्ड 31 में घंटाघर के पास चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वार्डवासियों ने जताया आभार
वार्ड 20 के पूर्व पार्षद रविकांत तिवाड़ी सहित वार्डवासियों ने सभापति खातिजा बानो का आभार जताया और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र की सड़क लंबे समय से खराब थी। नई सड़क बनने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सभापति एवं पार्षद जीवन खां, पार्षद शंभुदयाल सैन, पार्षद प्रतिनिधि मुकुंद तिवाड़ी, पूर्व पार्षद रविकांत तिवाड़ी, वार्ड 31 के कांग्रेस प्रत्याशी ललित मिश्रा, कॉन्ट्रैक्टर सुनील शर्मा, शकील सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2413453
