बिसाऊ बाईपास पर चैंबर का ऊंचा जाल बना हादसे का खतरा
सड़क से 3-4 इंच ऊपर उठा लोहे का जाल, रात में वाहन चालकों के लिए बढ़ सकती है परेशानी; लोगों ने की तत्काल सुधार की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के बाईपास पर शहीद मुश्ताक खां सर्किल से भीखनसर जाने वाले मार्ग पर चैंबर के ऊपर लगा लोहे का जाल वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क के समतल से करीब 3 से 4 इंच ऊपर उठा यह जाल कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, खासकर अनजान बाइक सवारों के लिए यह परेशानी का सबब है। अचानक सामने आने पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो सकता है। रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने पर खतरा और बढ़ सकता है।
समय रहते सुधार की मांग
स्थानीय लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चैंबर के ऊपर लगे लोहे के जाल को सड़क के समतल किया जाए, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न हो और संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
अब देखना यह है कि नगरपालिका प्रशासन किसी हादसे का इंतजार करता है या समय रहते इस समस्या का समाधान कर लोगों को राहत देता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549265


