[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुड़ी के डॉ. सुधांशु सारण ने एमडी में हासिल किए उत्कृष्ट अंक, बढ़ाया क्षेत्र का मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

खुड़ी के डॉ. सुधांशु सारण ने एमडी में हासिल किए उत्कृष्ट अंक, बढ़ाया क्षेत्र का मान

एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर से फॉरेंसिक मेडिसिन में पूरी की स्नातकोत्तर डिग्री, चूरू मेडिकल कॉलेज में करीब पांच साल दे चुके हैं सेवाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सुजानगढ़ : निकटवर्ती खुड़ी गांव के निवासी डॉ. सुधांशु सारण ने जयपुर के प्रतिष्ठित एसएमएस मेडिकल कॉलेज से एमडी (फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी) की डिग्री उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से खुड़ी गांव सहित सुजानगढ़ और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डॉ. सारण मूल रूप से खुड़ी गांव के निवासी हैं। उनका परिवार वर्तमान में सुजानगढ़ में रहता है। चिकित्सा क्षेत्र में मेहनत और समर्पण के साथ उन्होंने सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाई है। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पहचान है।

उन्होंने पूर्व में चिकित्सा अधिकारी के पद से त्यागपत्र देकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चूरू के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में एसडी (मेडिकल ज्यूरिस्ट) के पद पर कार्यभार संभाला था। यहां करीब पांच वर्षों तक सेवाएं देते हुए उन्होंने चिकित्सा और मेडिको-लीगल कार्यों में योगदान दिया।

वर्ष 2023 में आयोजित नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद उन्हें एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में एमडी फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी में प्रवेश मिला। तीन वर्षों के अध्ययन, मेहनत और लगन के बाद उन्होंने उत्कृष्ट अंकों के साथ स्नातकोत्तर डिग्री पूरी की।

डॉ. सुधांशु सारण की उपलब्धि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का उदाहरण है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet