[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लायंस क्लब ने पत्रकारों का किया सम्मान, दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शॉल और अभिनंदन पत्र भेंट किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लायंस क्लब ने पत्रकारों का किया सम्मान, दीपावली स्नेह मिलन समारोह में शॉल और अभिनंदन पत्र भेंट किए

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों का अभिनंदन, टिबरेवाल धर्मशाला में हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : लायंस क्लब चूरू की ओर से मंगलवार शाम स्थानीय टिबरेवाल धर्मशाला में दीपावली स्नेह मिलन एवं राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों का माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर और अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।

क्लब अध्यक्ष लायन संजीव कुमार वर्मा ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं। वे विपरीत परिस्थितियों में भी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाते हैं और समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम आयोजक लायन रामचंद्र निराणिया ने अतिथियों और पत्रकारों का स्वागत किया। मंच संचालन लायन चंद्रप्रकाश खत्री ने किया, जबकि क्लब सचिव लायन महेंद्र धानुका ने अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों का आभार जताया।

समारोह में दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने आतिशबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात स्नेह भोज का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन राजीव चाहर, लायन सुनील रंजन टकनेत, लायन शैलेंद्र माथुर, लायन राजीव शर्मा, लायन डॉ. एस.एम. शर्मा, लायन एच.सी. लोहिया, लायन ताराचंद प्रजापत, लायन मुकुल सिगतिया, लायन आबिद खान, लायन मोहम्मद अल्ताफ भिश्ती, लायन रघुवीर सिंह गुरावा, लायन दीनदयाल सैनी, डॉ. राजकुमार पूनिया, राकेश पीपलवा, अशोक जांगिड़ और डॉ. पवन जांगिड़ सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet