बस स्टैंड और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग:दुकानदारों ने चेयरमैन और ईओ को सौंपा ज्ञापन
बस स्टैंड और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग:दुकानदारों ने चेयरमैन और ईओ को सौंपा ज्ञापन
सादुलपुर : सादुलपुर बस स्टैंड परिसर और मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर दुकानदारों ने नगर पालिका चेयरमैन राकेश और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि बस स्टैंड परिसर और मुख्य मार्ग पर कई रेहड़ी-ठेले और छोटी दुकानें अव्यवस्थित तरीके से संचालित हो रही हैं। इससे सड़क पर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है और यात्रियों, राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी होती है।
दुकानदारों के मुताबिक, अतिक्रमण के कारण सड़क पर वाहनों की पार्किंग के लिए जगह नहीं बचती। रेहड़ी-ठेलों के आसपास गंदगी फैलने से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित होती है। बस स्टैंड आने-जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों ने बस स्टैंड परिसर और आसपास के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने, रेहड़ी-ठेलों को निर्धारित स्थान पर खड़ा कराने और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में मनोज गोस्वामी, शंकर, श्रवण, अनूप सिंह, असलीम, महबूब, साहिल, विजय और रामचंद्र शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549180


