[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती कार में आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई:दमकल पहुंचने तक गाड़ी जलकर राख; ग्रामीणों ने स्थायी व्यवस्था की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चलती कार में आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई:दमकल पहुंचने तक गाड़ी जलकर राख; ग्रामीणों ने स्थायी व्यवस्था की मांग की

चलती कार में आग लगी, ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई:दमकल पहुंचने तक गाड़ी जलकर राख; ग्रामीणों ने स्थायी व्यवस्था की मांग की

चूरू : चूरू जिले के साहवा में टिडियासर सड़क मार्ग पर गौशाला के पास एक गाड़ी में आग लग गई। ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में किसी की जान नहीं गई। आग लगने पर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग फैल गई। साहवा नगरपालिका में दमकल नहीं होने के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

गौशाला के पानी के टैंकर, जेसीबी मशीन और पुलिस की मदद से आग बुझाई गई। सूचना मिलने पर तारानगर से दमकल पहुंची, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। ग्रामीणों ने साहवा नगरपालिका में दमकल की गाड़ी नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रशासन से साहवा में दमकल की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet