फर्जी अंगूठा निशानी से जमीन-खाता अलग करवाने का आरोप:ददरेवा में पांच लोगों पर आरोप, न्यायालय के इस्तगासे पर पुलिस ने शुरू की जांच
फर्जी अंगूठा निशानी से जमीन-खाता अलग करवाने का आरोप:ददरेवा में पांच लोगों पर आरोप, न्यायालय के इस्तगासे पर पुलिस ने शुरू की जांच
सादुलपुर : सादुलपुर तहसील के ददरेवा गांव में कृषि भूमि के बंटवारे और कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के मुंशी राम ने पांच लोगों पर पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के प्रस्ताव में फर्जी अंगूठा निशानी लगाने और उसके कब्जे वाली जमीन का अलग खाता खुलवाने का आरोप लगाया है। न्यायालय में पेश इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7.9650 हेक्टेयर पुश्तैनी जमीन का मामला
थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि न्यायालय से मिले इस्तगासे के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मुंशी राम के अनुसार, ददरेवा की रोही में खाता संख्या 414 के तहत खसरा नंबर 1467/1099, 1469/174 और 30 में कुल 7.9650 हेक्टेयर पुश्तैनी कृषि भूमि है। इस जमीन में उसके पिता कुरड़ाराम के वारिस सह खातेदार हैं।
मुंशी राम का दावा है कि अपने हिस्से की जमीन पर उसका कई साल से कब्जा है और वह खेती करता आ रहा है। आरोप है कि आरोपियों ने आपस में मिलीभगत कर अदालत में चल रहे बंटवारे के मामले में उसे सही तरीके से सूचना दिए बिना कार्रवाई की।
फर्जी अंगूठा निशानी से खाता अलग करवाने का आरोप
इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि पिता के वारिसों की फर्जी अंगूठा निशानी लगाकर बंटवारे का प्रस्ताव तैयार किया गया। इसके बाद मुंशी राम के कब्जे वाली जमीन को आरोपियों की जमीन बताकर उसका अलग खाता खुलवा लिया गया। मुंशी राम ने इससे आर्थिक और संपत्ति का नुकसान होने की बात कही है।
उसके अनुसार, इस संबंध में आरोपियों से बात करने पर पहले रिकॉर्ड ठीक करवाने का भरोसा दिया गया, लेकिन बाद में उन्होंने इनकार कर दिया। इस्तगासे में 10 अप्रैल 2026 को स्थगन आदेश पारित होने का भी जिक्र किया गया है।
26 जून को खेत में निर्माण शुरू करने का आरोप
मुंशी राम का आरोप है कि 26 जून 2026 को आरोपी राजमिस्त्री और मजदूरों को साथ लेकर खेत पहुंचे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया। उसने उसी दिन पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक चूरू को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी। अब न्यायालय के इस्तगासे पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2549116


