[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर वृंदावन जैसा सजेगा खाटूश्यामजी मंदिर:लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर वृंदावन जैसा सजेगा खाटूश्यामजी मंदिर:लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेन

बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर वृंदावन जैसा सजेगा खाटूश्यामजी मंदिर:लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना; रेलवे चलाएगा 12 स्पेशल ट्रेन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का जन्मोत्सव कार्तिक शुक्ल एकादशी-द्वादशी मेला 20 नवंबर को आयोजित होगा। जन्मोत्सव पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने 12 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार खाटूधाम में सुरक्षा से लेकर यातायात और दर्शन व्यवस्था तक व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पूरे कस्बे पर 240 सीसीटीवी कैमरों और दो ड्रोन के जरिए नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने मेले में करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया है।

मंदिर में जगह-जगह भगवान श्री कृष्णा और राधा की लीला का चित्रण नजर आएगा।
मंदिर में जगह-जगह भगवान श्री कृष्णा और राधा की लीला का चित्रण नजर आएगा।

सुरक्षा के लिए हजारों जवानों का जाप्ता मांगा

एडिशनल एसपी दीपक गर्ग ने बताया कि मेले की सुरक्षा के लिए पुलिस की ओर से तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 20 डीवाईएसपी, 30 सीआई, 80 एसआई, 120 एएसआई और हेड कांस्टेबल सहित 800 कांस्टेबलों का जाप्ता मांगा गया है। इनके अलावा 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 800 होमगार्ड और 1000 सिक्योरिटी गार्ड तैनात करने की मांग की गई है। यातायात व्यवस्था के लिए 10 क्रेन लगाई जाएंगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए चार फायर ब्रिगेड और पांच मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे।

वृंदावन की थीम पर सजेगा मंदिर

मंदिर कमेटी अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि इस बार जन्मोत्सव पर मंदिर परिसर वृंदावन की तर्ज पर नजर आएगा। जगह-जगह भगवान राधा-कृष्ण की लीलाओं का चित्रण किया जाएगा। भगवान कृष्ण के विभिन्न अवतारों के कटआउट लगाए गए हैं। मंदिर परिसर को मोर पंख और बेंगलुरु से आने वाले फूलों से सजाया जाएगा। जन्मोत्सव के दिन गर्भगृह में कोलकाता के फूलों से विशेष श्रृंगार होगा। इसके लिए कोलकाता से विशेष कारीगर भी आएंगे।

मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण के सभी अवतारों के कट आउट लगाए गए हैं।
मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण के सभी अवतारों के कट आउट लगाए गए हैं।

12 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, रींगस स्टेशन पर भी सुरक्षा के इंतजाम

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने भी तैयारियां की हैं। अब तक जन्मोत्सव के लिए 12 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें दिल्ली, रेवाड़ी, हिसार, भिवानी और जयपुर से रींगस की ओर आएंगी। रींगस रेलवे स्टेशन पर 60 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के 150 जवान तैनात रहेंगे। स्टेशन पर 8 अतिरिक्त बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। यात्रियों के बैठने के लिए करीब 2 हजार लोगों की क्षमता वाला मेला शेल्टर बनाया गया है। स्टेशन पर एंबुलेंस भी तैनात रहेगी।

तोरण द्वार पर आतिशबाजी पर रोक

जन्मोत्सव पर हर साल श्रद्धालु तोरण द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी करते हैं। इस बार सुरक्षा को देखते हुए खुले स्थानों पर आतिशबाजी करने पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन की ओर से एक निर्धारित स्थान पर आतिशबाजी की अनुमति देने पर विचार किया जा रहा है। प्रतिबंधित स्थानों पर आतिशबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिस तरह वृंदावन की गलियों में मकान पर बैठे बंदर नजर आते हैं। ठीक वैसे ही कट आउट मंदिर में भी लगाए गए हैं।
जिस तरह वृंदावन की गलियों में मकान पर बैठे बंदर नजर आते हैं। ठीक वैसे ही कट आउट मंदिर में भी लगाए गए हैं।

खाटू में नो व्हीकल जोन, पार्किंग तक ही जा सकेंगे वाहन

20 नवंबर को खाटूश्यामजी कस्बे में नो व्हीकल जोन रहेगा। वाहनों को सांवलपुरा पार्किंग और 52 बीघा पार्किंग तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा। प्रशासन के अनुसार, यदि श्रद्धालुओं की संख्या 5 लाख से अधिक होती है तो भीड़ नियंत्रण के लिए चारण खेत, लखदातार ग्राउंड और 75 फीट ग्राउंड की ओर से करीब 10 किलोमीटर से अधिक का पैदल मार्ग तय करवाया जा सकता है।

VIP दर्शन पूरी तरह बंद, केवल प्रोटोकॉल दर्शन होंगे

जन्मोत्सव के दौरान मंदिर में VIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत ही दर्शन हो सकेंगे। आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने और भीड़ नियंत्रित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet