कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए:नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा और खेल में भाग लेने की अपील
कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभाव बताए:नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, शिक्षा और खेल में भाग लेने की अपील
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर राजकीय कॉलेज में बुधवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कॉलेज के संकाय सदस्यों ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। दामोदर यादव और डॉ. सुरेश सामोता ने बताया कि नशे से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी असर पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेल व सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।
कार्यक्रम में सहायक लेखा अधिकारी राजपाल सिर्वा, डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. नीतू अंबेश, राजेन्द्र कुमार, दामोदर यादव, डॉ. अनिता चौधरी, उर्मिला कुमारी और डॉ. अशोक कुमार सैनी सहित कॉलेज के संकाय सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2549106

